श्रीमद् भागवत कथा में कुंती स्तुति व भीष्म स्तुति सुन भाव विभोर हुए श्रोता

कौशांबी। विकास खंड सिराथू के रूप नारायणपुर गोरियों गांव में मंगलवार से कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुवात हुई। कथा वाचक श्री शिव सागर जी महाराज ने बुधवार को मंगला चरण , कुंती स्तुति व भीष्म स्तुति की कथा सुनाई। इस दौरान कथा वाचक ने श्रोताओं को कुंती प्रसंग की व्याख्या करते हुए बताया कि कुंती ने भगवान से वरदान में दुख और विपत्ति की मांग किया। कुंती ने बताया कि सुख में लोग भगवान को भूल जाते हैं और दुखों में विपदा के समय प्रभु का सदैव स्मरण करते हैं। अतएव कुंती ने भगवान से सदैव दुख और विपत्ति की मांग किया। कथा व्यास जी ने भीष्म स्तुति, मंगला चरण आदि प्रसंगों की विस्तारपूर्वक व्याख्या किया। कथा सुन मौजूद श्रोता भाव विभोर हो गए । श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक समिति के सदस्य शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 4 फरवरी से शुरू होकर दस फरवरी तक चलेगा , जिसके बाद 11 फरवरी को भागवत कथा प्रसाद दिया जाएगा । इस भागवत कथा में बतौर मुख्य यजमान सुधा व भगवत प्रसाद द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें