जिलाधिकारी ने की मनरेगा/स्वतः रोजगार योजना की समीक्षा

जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन करने के दिये निर्देश

अधिकारी आईजीआरएस के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें एवं शिकायतकर्ता को संतुष्ट कर शिकायतों का करें निस्तारण-जिलाधिकारी

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय


जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में मनरेगा/स्वतः रोजगार योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विस्तृत समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में गरीब परिवारों के 10-20 महिलाओं को आपस में जोड़कर महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन करें, जिससे गरीब परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सकें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की नियमित साप्ताहिक बैठक करते हुए उनको नियमित साप्ताहिक बचत, आन्तरिक लेनदेन, साप्ताहिक ़ऋण वापसी एवं अभिलेखों का नियमित रख-रखाव के सम्बन्ध में जानकारी दी जाय। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के सदस्यां के बीच आन्तरिक लेन-देन में बढ़ावा देने, समूह की सदस्यों की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने एवं समूह के सदस्यों के बीच अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए धनराशि समय से उपलब्ध करायी जाय।
  जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना दिया गया है, उन आवासों को माह फरवरी तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश परियोजना निदेशक को दियें।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को कहा कि आईजीआरएस के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत सुनिश्चित किया, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्हांने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को स्वयं देखकर उनका निस्तारण करें, किसी भी स्तर पर शिकायतों को लम्बित न रहनें दें।  उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस में प्राप्त शिकायतों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें एवं शिकायतकर्ता को संतुष्ट कर शिकायतों का निस्तारण करें।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी श्री अरूण कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री सुखराज बन्धु, प्रभागीय वनाधिकारी श्री रामसिंह यादव एवं सभी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं सदस्यगण सहित अन्य सम्बधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
————————–

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें