
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय
*कौशांबी*। बसंत पंचमी के पर्व पर गंगा नदी किनारे स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए कड़ा धाम थाना पुलिस में रविवार को क्षेत्र में गंगा नदी के तट पर भ्रमण किया है माघ मास के बसंत पंचमी से यह ऋतु प्रारंभ होता है इसीलिए बसंत पंचमी कहा जाता है इस मौके पर हिन्दू धर्म के लोग जिले के विभिन्न गंगा नदी के घाटों पर गंगा स्नान करते हैं बसंत पंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा धाम थाना अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने गंगा नदी के घाट का निरीक्षण करते हुए स्नान कर रहे भक्तों से बातचीत की श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा या हादसे का सामना न करना पड़े।उन्होंने स्थानीय पुलिस को सतर्क रहने और सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है साथ ही उन्होंने स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा की सावधानियाँ और नदी के पास सावधानी बरतने के लिए भी आगाह किया।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
