
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। महाकुम्भ-2025 के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस-प्रशासन बेहद सक्रिय दिख रहा है। कौशाम्बी-प्रयागराज बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। महाकुम्भ प्रयागराज आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को महाकुम्भ-के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दृष्टिगत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस फोर्स के साथ थाना कोखराज क्षेत्रांतर्गत अन्तर्जनपदीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर व मोर्चा बनाकर की जा रही सघन चेंकिग का एवं डाइवर्जन पॉइंट का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए तथा महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं से भी वार्ता की गयी एवं उनका कुशल क्षेम पूछा गया तथा सम्बन्धित को श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक दिशा निर्दश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिराथू भी मौजूद रहे।
*अंतर्जनपदीय बॉर्डर पर ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी*
महाकुम्भ-2025 के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अंतर्जनपदीय बॉर्डर पर ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
