कौशाम्बी पुलिस को मिला आईएसओ 9001: 2015 *प्रमाण पत्र*

उत्तर प्रदेश में यह गौरव प्राप्त करने वाला तीसरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय है। यह कौशाम्बी पुलिस की कड़ी मेहनत और जनता के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं क्षेत्राधिकारी सिराथू कार्यालय को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पाए जाने आईएसओ 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में यह प्रमाण पत्र प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह कौशाम्बी पुलिस के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व तथा उनकी टीम के सहयोग से प्रशासनिक और प्रबंधकीय प्रक्रियाओं के उन्नयन तथा आमजन को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करने के उत्कृष्ट प्रयासों के फलस्वरूप प्राप्त हुआ है।

*कार्ययोजना और प्रयास:*
पुलिस अधीक्षक बृजेश  कुमार श्रीवास्तव और उनकी टीम ने जनमानस को बेहतर कानून व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता की सेवाएं, जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा प्रशासनिक व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की। इसके तहत निम्नलिखित प्रमुख कार्य किए गए:-

*1 पुलिस कार्यालयों का मानकीकरण:* इसके अन्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मंझनपुर और क्षेत्राधिकारी सिराथू कार्यालय को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुव्यवस्थित किया गया। सभी शाखाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी) तैयार की गई।

*2 प्रभावी जनशिकायत समाधान:* जन शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी गई। फीडबैक सिस्टम लागू कर समाधान की गुणवत्ता में सुधार किया गया।

*3 सार्वजनिक सेवाओं का उन्नयन:* सिटीजन चार्टर और पुलिस चार्टर का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। महिला सुरक्षा और नागरिक सेवाओं में त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाए गए।

*4 प्रशासनिक सुधार:* कार्यालय स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण। अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव और डिजिटलीकरण। राजकीय संपत्ति का नंबरीकरण एवं मास्टर रजिस्टर में अंकन।
ई-ऑफिस प्रणाली का कार्यान्वयन।

*5 सुविधाओं का विकास:* कार्यालय में जल गुणवत्ता, फर्स्ट एड बॉक्स और दिव्यांग सुगम अवसंरचना का निर्माण। महिला कर्मियों के लिए क्रेच (शिशुपालन गृह) और अलग शौचालयों का निर्माण। पार्किंग स्थान चिन्हित करना और फायर तथा इलेक्ट्रिक एन.ओ.सी प्राप्त करना।

*गुणवत्ता सुनिश्चित करने के प्रयास:* लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम लिमिटेड की आईएसओ टीम ने मंझनपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय और क्षेत्राधिकारी सिराथू कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया गया:- आधारभूत संरचना। कार्यालय प्रक्रियाओं की गुणवत्ता। जन शिकायतों के समाधान की प्रणाली। कर्मचारियों के प्रशिक्षण और प्रबंधन।

*आईएसओ प्रमाण-पत्र का महत्व:* पुलिस अधीक्षक कार्यालय को “प्रशासन, निगरानी, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, और अपराध की रोकथाम व विवेचना” के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा पाया गया । क्षेत्राधिकारी सिराथू कार्यालय को “संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम, दहेज हत्या, भ्रष्टाचार, और स्टाफ शिकायतों की विवेचना तथा जन सुनवाई” में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मान्यता दी गई।

*उल्लेखनीय उपलब्धि:-*
बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में, उत्तर प्रदेश में यह गौरव प्राप्त करने वाला यह तीसरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय है। यह कौशाम्बी पुलिस की कड़ी मेहनत और जनता के प्रति समर्पण का प्रमाण है। यह उपलब्धि कौशाम्बी पुलिस की छवि को और मजबूत करती है, तथा जनपद पुलिस को और उत्कृष्टता की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करती है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें