दिवंगत पत्रकार सतीश नामदेव को पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों की सहायता के लिए जुटाई जाएगी आर्थिक मदद
*कौशांबी* जिले के वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार सतीश नामदेव के असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पत्रकारों,ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पत्रकारिता को याद किया जिला के विभिन्न मीडिया संगठनों और पत्रकार संघों ने एक बैठक आयोजित कर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को संबल देने का निर्णय लिया। बैठक में मौजूद पत्रकारों ने कहा कि सतीश नामदेव ने निष्पक्ष और साहसिक पत्रकारिता की मिसाल पेश की थी, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता पत्रकार संगठनों ने दिवंगत पत्रकार के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए एक फंड एकत्रित करने का निर्णय लिया है। पत्रकारों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करें ताकि परिवार को इस कठिन समय में संबल मिल सके श्रद्धांजलि सभा में जनपद के कोने-कोने से पत्रकार, उपस्थित रहे। सभी ने सतीश नामदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।पत्रकारों ने इस अवसर पर कहा कि सतीश नामदेव का योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा इस मौके पर न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमलेश शुक्ला प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृजेश गौतम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के अध्यक्ष अली मुक्तेदा उपाध्यक्ष आशीष पांडेय महामंत्री करन सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव अरविंद राना रविंद्र अग्रहरि योगेंद्र सिंह नावेद अहमद अभिसार भारती अनिरुद्ध पांडेय रवि शुक्ला अमित शुक्ला राकेश केसरी अभिसार भारती सहित सैकड़ो की संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे