जनपद में लगभग 2000 लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड घरौनी का किया गया वितरण

कार्यक्रम में नशामुक्ति एवं स्वच्छता की दिलायी गई शपथ

स्वामित्व योजना के तहत् जनपद के सभी तहसीलों में प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कौशाम्बी//प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वामित्व योजना के तहत् देशभर के लगभग 50 हजार ग्रामों के 65 लाख प्रापर्टी कार्डों (घरौनी) का वितरण लाभार्थियों को किया गया तथा योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद किया गया। इसका सजीव प्रसारण उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) का वितरण किया। इसका भी सजीव प्रसारण उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया एवं मुख्यमंत्री के संबोधन को उपस्थित लोगों द्वारा देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पूर्व विधायक संजय गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी श्रीमती कविता पासी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार एवं जिला पंचायतराज अधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं स्वामित्व योजना के लाभार्थी उपस्थित रहें। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अरूण कुमार ने बताया कि जनपद के सभी तहसीलों में स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद की तीनों तहसीलों में लगभग 2000 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया।       
अध्यक्षा श्रीमती कल्पना सोनकर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि घरौनी कार्यक्रम के तहत आप सभी लोगों को आपके मकान के मालिक होने का अधिकार सरकारी तौर पर मिल गया है। आपके मकान पर अब कोई कब्जा नहीं कर सकेगा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने एक बहुत बड़ी महत्वपूर्ण योजना लागू की है, जिससे कि आप सभी लोगों को आपके अपने घर का मालिकाना हक मिल गया है। उन्होंने कहा कि घरों का मालिकाना हक मिल जाने से अब आपसी विवाद नहीं होंगे।        
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कार्यक्रम को सम्बोधत करते हुए कहा कि घरौनी मिलने से संपत्ति पर उनके अधिकार को वैधता मिल जाएगी और आबादी क्षेत्र में राजस्व विवादों में पर्याप्त कमी आएगी। लोगों को कोर्ट का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि घरौनी मिलने के बाद लोगों को बैंकों से लोन प्राप्त करने में आसानी होगी, जिससे वे अपना स्वरोजगार, व्यवसाय एवं आवश्यक कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों को जानकारी के अभाव में एक ही जमीन का भू माफियॉ कई लोगों को रजिस्ट्री कर देते थे। अब स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार किए गए भूलेख का डिजिटाइजेशन हो जाने से इस प्रकार की धोखाधड़ी बंद हो जाएगी और इससे कई प्रकार के विवादों में कमी भी आएगी।कार्यक्रम में नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गई।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें