
सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों होकर रोडवेज बस चालू कराई जाए…. अजय सोनी
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों से होकर रोडवेज बस चालू कराए जाने को लेकर एक मांगपत्र परिवहन निगम के जिम्मेदारों को पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अगुवाई में सौंपा गया। सौंपे गए मांगपत्र में धाता से नारा, दुवरा मंझनपुर होकर प्रयागराज खुझा से उदहिन बुजुर्ग तुलसीपुर मंझनपुर होकर प्रयागराज, शीतलाधाम कड़ा से घाटमपुर चौराहा उदहिन बुजुर्ग, धाता चित्रकूट सहित मंझनपुर से सिराथू एवं सिराथू से मंझनपुर के आवागमन के बीच शमसाबाद बाजार तक रोडवेज बस पहुंचाने जैसी मांगे शामिल थीं।
इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि घाता से नारा दुवरा मंझनपुर होकर प्रयागराज खुझा से उदहिन बुजुर्ग तुलसीपुर मंझनपुर होकर प्रयागराज शीतलाधाम कड़ा से घाटमपुर चौराहा उदहिन बुजुर्ग धाता होकर चित्रकूट धाम एवं शमसाबाद बाजार तक रोडवेज बस के आवागमन की सकिपा द्वारा अरसे से मांग की जा रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आगे कहा कि जल्द ही इन मांगों पर समुचित कार्यवाही नहीं हुई तो समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में परिवहन निगम कार्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। परिवहन निगम के वरिष्ठ लिपिक मनोज पाठक ने ज्ञापन लेते हुए मांगपत्र को क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम कार्यालय प्रयागराज पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुरजीत वर्मा, राम नरेश यादव, गिरधारी लाल सोनकर, मुन्नू लोधी आदि मौजूद रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
