







कौशांबी संदेश अमित कुशवाहा
जिला कौशांबी ग्राम पंचायत राला, तहसील सिराथू में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की मिलीभगत से ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूल के पीछे घटिया ईट का उपयोग कर बाउंड्री का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें मानकहीन तरीके से सरिया का उपयोग कर पिलर बनवाया जा रहा है। ईट की क्वालिटी ऐसी है कि उसको हाथ से भी पकड़कर टुकड़े टुकड़े कर सकते है। राला ग्राम पंचायत में आंगन वाडी केंद्र बजहा सेकेंड विकास खंड सिराथू कौशांबी सहित बाउंड्री का निर्माण करवाया जा रहा। जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र का शौचालय भी पूरी तरह नष्ट दिखा। ग्राम प्रधान गांव के विकास कार्यों का पैसा खाने में तुला हुआ है। ग्राम प्रधान के कार्यों से गांव की जनता में काफी आक्रोश है। ऐसे ग्राम प्रधान और सचिव पर संबंधित अधिकारी कब कसे अपना शिकंजा।
