संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मरण तथा विचार एवं दर्शन पर प्रकाश डाला गया।
डीएम सुजीत कुमार ने सम्राट उदयन सभागार में आयोजित पुष्पांजलि सभा में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर एडीएम डॉ0 विश्राम व अरूण कुमार गोंड तथा एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, राहुल देव भट्ट व आकाश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारि
यों ने भी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मरण किया।
जनपद के शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रमों यथा-भाषण व व्याख्यान सहित अन्य प्रतियोगिताओं का
आयोजन कर बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के विचार एवं दर्शन पर प्रकाश डाला गया।
दैनिक कौशांबी संदेश ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
