
रिपोर्ट मोहन लाल गौतम कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी//मंझनपुर तहसील स्तर पर आयोजित प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में सभी पदाधिकारियों को गरिमामय माहौल में मुख्य अतिथि अपार जिला अधिकारी और अपार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने नामित प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन समाजसेवी संस्थाओं और मीडिया जगत की उपस्थिति रही।
समारोह के मुख्य अतिथि अरुण कुमार गौण अपर जिला अधिकारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और यह समाज को जागरूक करने का कार्य करती है। उन्होंने सभी पत्रकारों से निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने की जिन्होंने नए सदस्यों को संगठन की जिम्मेदारियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए कार्य करता रहेगा।
समारोह में संरक्षक मनोज सिंह अध्यक्ष कमलेश गौतम विधि सलाहकार अंकित कुमार त्रिपाठी सलाहकार इम्तियाज अहमदसलाहकार बृजनंदन द्विवेदी उपाध्यक् मो.हारून उपाध्यक्ष इरफान अहमद उपाध्यक्ष निहाल शुक्ला उपाध्यक्ष नित्यानंद सोनी कोषाध्यक्ष संजीव कुमार संगठन मंत्री मंगला प्रसाद मंत्री राहुल यादव मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ राजू केशरवानी आय व्यय निरीक्षक शैलेन्द्र मौर्य संयुक्त मंत्री शिवा यादव और मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र चौधरी सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने शपथ ली और समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्धता जताई। प्रेस क्लब के संरक्षक रमेश अकेला ने सभी पदाधिकारियों सदस्यों शपथ ग्रहण करवाया और प्रेस क्लब अध्यक्ष ने प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार सिंह ने किया और कार्यक्रम के आयोजक गणेश वर्मा और जैगम रिजवी धन्यवाद ज्ञापन ने कार्यक्रम को सफल बनाए हेतु ने दिया।यह कार्यक्रम स्थानीय पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने और संगठन के महत्व को रेखांकित करने का एक उदाहरण बना।कार्यक्रम में सैकड़ों पत्रकार शामिल रहे।
