रैली के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण को दिया गया संदेश

डीएम ने पुरूष नसबन्दी पखवाड़ा के तहत जन-जागरूकता रैली  किए रवाना


कौशांबी संदेश, शैलेंद्र द्विवेदी। 


जनसंख्या नियंत्रण के लिए शासन स्तर से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे। जन जागरूकता के लिए पुरूष नसबन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ शुक्रवार से किया गया। जिलाधिकारी ने जन-जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार ने बताया कि इस कलेक्ट परसों से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय जिला अधिकारी ने कहा की जनसंख्या नियंत्रण सब की जिम्मेदारी है इसके लिए जन-जन को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य पुरूषों के लिए नसबंदी को सुरक्षित, प्रभावी और स्थाई परिवार नियोजन के विकल्प के रूप में बढ़ावा देना है। परिवार नियोजन केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है, पुरूषों को भी आगे आते हुए परिवार नियोजन में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। महिला और पुरूष गाड़ी के दो पहिये है, यही इस पखवाड़े की थीम भी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि प्रथम चरण-मोबिलाइजेशन चरण 21  से 27 नवम्बर तक चलेंगा, जिसमें जागरूकता अभियान और पुरूषों को नसबंदी के प्रति प्रोत्साहित करने की गतिविधियां आयोजित होंगी। दूसरा चरण-28 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चलेंगा, जिसमें स्वास्थ्य केन्द्रों पर निःशुल्क एनएसबी सेवायें उपलब्ध करायी जायेंगी, जिसमें इच्छुक पुरूष इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।परिवार कल्याण के नोडल डॉ हिन्द प्रकाश मणि ने बताया कि पुरूष नसबंदी न केवल सुरक्षित और स्थायी विकल्प है, बल्कि यह परिवार की खुशहली को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हो सकता हैं। पखवाड़े के दौरान जनपद के सभी ब्लॉकों में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रचार सामग्री का वितरण कर जन-जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जायेंगा। रैली कलेक्ट परसों से निकलकर मंझनपुर चौराहा होते हुए पीएससी मंझनपुर में समाप्त हुई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें