
कौशांबी संदेश, शैलेंद्र द्विवेदी
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को उदयन सभागार में विकसित कौशाम्बी अभियान के सम्बन्ध में गठित टीम के साथ बैठक किया । इस दौरान जिला अधिकारी ने विकसित कौशांबी अभियान के तैयारी की जानकारी हासिल करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।पिछली बैठक में विकसित कौशाम्बी अभियान के तहत 12-12 ग्रुप की 7 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें-दोआबा ग्रुप, जागृति ग्रुप, कौशाम्बी विकास ग्रुप, प्रेरणा ग्रुप, इन्द्रधनुष ग्रुप, कौशाम्बी शाइन ग्रुप एवं एकता ग्रुप हैं। जिलाधिकारी ने ग्रुप मेम्बरों के साथ बैठक कर उनके द्वारा बनाये गये प्रजेन्टेशन को देखा। प्रजेन्टेशन के माध्यम से बताया गया कि किस-किस तरह से सभी टीमें अपने-अपने विभाग की योजनाओं को लोगों/ग्रामवासियों/किसानों तक पहुॅचायेंगे तथा जो भी पात्र किसान या ग्रामवासी अभी तक योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं पाये हैं, उन्हें योजनाओं से कैसे लाभान्वित किया जायेंगा। जिलाधिकारी ने ग्रुप के सभी नोडल अधिकारियों को 3 दिवस में 3 गॉव का निरीक्षण करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि ग्राम में जाकर ग्रामवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी ग्रुप के अधिकारी/कर्मचारी टीमबद्ध होकर कार्य करेंगे, आपसी समन्वय के साथ गॉव-गॉव जाकर लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे एवं योजनाओं से आच्छादित करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुखराज बन्धु सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
