
देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व कृतित्व को कांग्रेसियों ने किया याद
कौशाम्बी/ जिला कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे विश्व को अपने नेतृत्व क्षमता का लोहा बनवाया था विदेशी शक्तियों को उन्होंने मुंह तोड़ जवाब दिया था और विदेशियों के दांत खट्टे कर दिए थे जिसमें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई बैठक में इन्दिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण के उपरान्त संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि स्व0 इन्दिरा गांधी को पूरा विश्व आयरन लेडी के रूप में जानती है उनके नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मानता था एक कुशल नेतृत्व एवं कूटनीति से उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े करते हुए अलग अलग कर दिया बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव कौशांबी कांग्रेस के प्रभारी राजेश साहनी ने कहा कि स्व0 इन्दिरा जी ने देश की सेना तथा सीमाओं को मजबूत किया था तथा देश को विकाश की राह में आगे ले जा रही थी । बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता राम बहादुर त्रिपाठी ने स्व0 इन्दिरा को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि इंदिरा पूरे देश को एक साथ लेकर चलती थी तथा अपने कुशल नेतृत्व से सबको प्रभावित किया था ।बैठक में मुख्यरूप से वरिष्ठ नेता श्याम मूर्ति तिवारी नैयर रिज़वी उपाध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह अलकमा उस्मानी ,मनोज पटेल आशीष मिश्रा पप्पू महासचिव राम सूरत रैदास कौशलेश द्विवेदी सचिव फौजिया सरफ़राज़ आलम,छोटे लालL शाहरुख मलिक जहूर मेंहदी शकील अब्बास रिज़वी बेलाल हसन मो0 मुस्लिम हेमंत रावत निक्की पाण्डेय नूरतजमा रबी यादव गोपाल,सहित सैकड़ो कांग्रेसी नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।
