दहेज लोभियों ने विवाहिता की कर दिए हत्या

हिंदू रीति विवाह के साथ किए थे बेटी की शादी,पिता

कौशांबी
एक पिता ने अपनी बेटी की मौत के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर की,लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। घटना के छह दिन बाद भी पुलिस ने तीन आरोपियों को नहीं पकड़ा है। जबकि वे खुलेआम घूम रहे हैं। मृतका के परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
राम भवन पाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी काजल की शादी 28 नवंबर 2023 को राहुल पाल से की थी। शादी के बाद ससुराल वाले बुलेट और दो लाख रुपए की मांग करने लगे। काजल को प्रताड़ित करने लगे। 11 नवंबर को ससुराल वालों ने काजल की बेरहमी से पिटाई की। जिससे वह मरणासन्न हो गई।

जल्द ही गिरफ्तार कर कार्यवाही होगी

उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन बाकी आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें