एडिशनल एसपी राजेश सिंह ने ली परेड की सलामी,*किया निरीक्षण*

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंचकर परेड की सलामी ली।

तथा परेड का टोली बार निरीक्षण करते हुए दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी ने परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर तरीके से टर्नआउट मेंटेन करनें के लिए निर्देशित किया। पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट/स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। साथ ही शस्त्रों को खोलने व जोड़ने का अभ्यास भी कराया गया। बाद परेड विभिन्न शाखाओं व पुलिस लाइन्स परिसर निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का जायजा लिया गया। इस दौरान परिसर की साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें