कौशाम्बी संदेश
कौशांबी/करारी पुलिस ने 25,000 रू0 के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना करारी पुलिस थानाध्यक्ष विनीत कुमार सिंह व नि० शिवचरन राम मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 289/24 धारा 64/333/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित 25,000 रू0 का इनामिया वांछित अभियुक्त लवकुश पुत्र शिवलोचन पासी नि० बरई बंधवा थाना करारी जनपद कौशाम्बी को तियरा जमालपुर प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है
