चोरों से चोरी के कीमती वस्तुओं के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौशांबी संदेश राहुल यादव
कौशाम्बी
करारी थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुए कस्बे में,पेटी बक्शा की दुकान में चोरी की घटना का करारी पुलिस ने बुधवार को किया खुलासा।पुलिस ने चोरों के निशानदेही पर 9 मोबाइल के साथ कीमती वस्तुएं बरामद किया है। बुधवार को पुलिस ने दोनों चोरों का न्यायायल चालान कर दिया है।
करारी कस्बे के रहने वाले खुर्शीद अंसारी करारी /मंझनपुर मार्ग स्थित नेता नगर में पेटी बक्शा की दुकान खोल रखा है।बीते रविवार को खुर्शीद ने करारी थाना में दुकान में चोरी होने की तहरीर देकर केस दर्ज कराया था।चोरी का केस दर्ज होते ही करारी थाना प्रभारी विनीत सिंह ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया।बुधवार को करारी थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र के सालेपुर मोड के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टम्टा उर्फ अलीम पुत्र सलीम निवासी सोनारन टोला करारी और फुरकान पुत्र सईद निवासी हजरतगंज करारी को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों चोरों ने खुर्शीद के दुकान में हुए चोरी की घटना कबूल किया है। पुलिस ने दोनों चोरों के निशानदेही पर 2 बक्शा,4 पेटी,4 नियामतखाना,3 गद्दा,4 तकिया,935 रुपया व 9 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। टम्टा के खिलाफ जिले के अलग अलग थाना में दो दर्जन संगीन धाराओं में केस दर्ज है। तो वहीं फुरकान पर भी 6 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनो चोरों को न्यायालय पेश करते हुए जेल भेज दिया है।चोरी की घटना का खुलासा करने में शामिल सभी पुलिस कर्मियों का इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने हौसला बढ़ाया है।
