दो बाइक सवार में हुई जोरदार टक्कर दो लोग गम्भीररूप से घायल

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी/ संदीपन घाट थाना अंतर्गत मूरतगंज चौकी के मूरतगंज चौराहे पर दो बाइक सवार में हुई जोरदार टक्कर दो लोग गम्भीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार सुरेश पटेल पुत्र रामआसरे उम्र लगभग40 वर्ष निवासी बलिहावा देह व ललऊ मितुवापुर निवासी है जिसमें दो लोगों को गम्भीर चोटें आई है जिनमे ललऊ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया सुरेश की बलिहावा मोड़ के पास किराना की दुकान है उसी दुकान के समान मूरतगंज लेने जा रहे थे जैसी ही मूरतगंज चौराहा पहुंचे सामने आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मार दिया जिससे दोनों गम्भीर घायल हो गए राहगीरों ने मूरतगंज चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार सिंह को सूचना दी फिर मौके पर अपने हमराहियों के साथ पहुंच कर मूरतगंज स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने सुरेश के परिजन को जवाब दे दिया जिसे प्रयागराज रेफर कर दिया

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें