धूमधाम से मनाया गया टेढ़ी मोड़ में दीपावली का त्योहार

रिपोर्ट मोहन लाल गौतम कौशाम्बी संदेश

कौशांबी
/सिराथू क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ में बृहस्पतिवार को दीपावली धूमधाम से मनाई गई। शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों, पंडालों और प्रतिष्ठानों में विघ्र विनाशक गणेश जी और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की गई।

वहीं आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। धरती और आसमान का नजारा देखते ही बन रहा था।
प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर लोग कई दिन से तैयारी कर रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह से ही हर आयु वर्ग के लोगों में खूब उत्साह रहा। सुबह घरों की साफ-सफाई के बाद लोगों ने बाजार का रुख किया। किसी ने पूजन का सामान खरीदा तो किसी ने लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति। साथ में लाई-मिठाई और पटाखों की भी खरीदारी की गई। घरों में महिलाओं ने सुबह पकवान बनाए। शाम को घर के बड़े-बुजुर्गों ने स्नान कर घरों और दुकानों में शुभ मुहूर्त में पूजन किया। स्थानीय मंदिरों में शाम को विद्युत झालरों से सजावट की गई। घरों-प्रतिष्ठानों में भी रंगोली बनाने के साथ दीप जलाए गए। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। आधी रात तक टेढ़ी मोड़ चौराहा से लेकर गांव तक त्योहार का धूम-धड़ाका होता रहा। इसी बीच सुबह से ही लोग अपने-अपने मित्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों को त्योहार की बधाइयां देते रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें