कौशांबी संदेश राहुल यादव
करारी।भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संजय जायसवाल को करारी रामलीला कमेटी का तीसरी बार अध्यक्ष बनाया गया है।

मंगलवार की रात्रि प्रभु श्रीराम के राजतिलक के बाद रामलीला परिसर में संजय जायसवाल को अध्यक्ष पद जी जिम्मेदारी दी गई है। इसकी घोषणा कमेटी के ट्रस्टी/संयोजक रमेश शर्मा ने किया है। रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कमेटी के सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद संजय जायसवाल को तीसरी बार 3 वर्ष के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि बचे अन्य पदाधिकारियों की घोषणा किया जाएगा। इसके पहले संजय जायसवाल को 2020 में पहली बार तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी।रामलीला कमेटी में अच्छा प्रदर्शन करने पर शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें 2022 में दूसरी बार दो वर्ष के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिया।इसी तरह उन्हें 2024 में तीन वर्ष के लिए तीसरी बार कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजय जायसवाल मूल रूप से करारी कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले के रहने वाले हैं। तीसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने नगर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह तो हमारा सौभाग्य है कि प्रभु श्री राम जी की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कमेटी का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर ,बच्चा सिंह कुशवाहा, पंकज शर्मा,ज्ञानु शर्मा, रमेश केशरवानी, रामानन्द वर्मा, अशोक वर्मा ,श्याम सुंदर,संजीत मोदनवाल,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
