एस. ए .जी. एम कान्वेंट स्कूल में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट मोहन लाल गौतम कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी/सिराथू क्षेत्र के गनपा गांव के एस. ए .जी. एम कान्वेंट स्कूल में बुधवार को गनपा के स्कूल में दीपावली का त्योहार पारंपरिक विधि व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल में दीपावली के मौके पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शुभारंभ भगवान लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना करके की गई। छात्राओं ने स्कूलों में रंगोली से पूरे स्कूल के परिसर को पूरी तरह सजाया।
इसके अलावा छात्रों ने स्कूल में 5100 दिवाली जलाई गई। जिसके जलने से पूरा विद्यालय प्रकाश से जगमग हो गया।
और मोमबत्ती, कंडील, झालर आदि से अपनी अपनी कक्षाओं को सजाया। रंगोली में भाग लेने वाले बच्चों को विद्यालय प्रबंधक जवाहर लाल कुशवाहा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एस. ए .जी. एम कान्वेंट स्कूल के विद्यालय प्रबंधक जवाहर लाल कुशवाहा , और प्रधानाचार्य आलोक रंजन ने कहा कि दीपावली पर दीपों के माध्यम से अंधकार को दूर कर प्रकाश का स्वागत करते है।
इस मौके पर यू . एस . इण्टर कालेज सिराथू के प्रबंधक उमेश कुमार केसरवानी और एस .ए . जी. एम कान्वेंट स्कूल गनपा के प्रधानाचार्य आलोक रंजन एवं विद्यालय के अध्यापक गण रंजीत कुशवाहा, राम अवतार, शीतला प्रसाद , मोहम्मद कमर, राजलाल, कुलदीप रंजीत, काजल, आंचल, नीलम, बीना, वर्षा,पूनम, चाहत, अनू, साबरीन,आदि। लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें