करारी मेले में पहले दिन लोगों ने जमकर की खरीददारी

बच्चों ने झूले का लिया जमकर लुत्फ

कौशाम्बी संदेश
करारी। करारी के ऐतिहासिक मेले मेंपहले दिन मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। मेले में बच्चे खिलौने तो महिलाएं गृहस्थी का समान खरीदती दिखाई दी।

इस मौके लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का सजीव युद्ध किया गया। मात्र कुछ क्षण के इस युद्ध को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही।
कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला के अंतिम दिन रामलीला मेला मैदान में तीन दिनों तक भव्य मेला लगता है। दो दिन मेला में सभी को प्रवेश मिलता है। जबकि अंतिम दिन के मेले में सिर्फ महिलाओं को प्रवेश दिया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले के पहले दिन काफी भीड़ हुई। दोपहर दो बजे के बाद भीड़ बढ़नी शुरू हुई। मेले में बच्चों ने खूब खिलौना खरीदा। जबकि महिलाएं गृहस्थी का समान खरीदते दिखाई दी। बच्चों महिलाओ ने मेले में झूले का खूब लुत्फ़ उठाया। शाम करीब पांच बजे श्री राम दल का जुलूस निकला। गाजे बाजे के साथ आगे-आगे कमेटी के लोग चल रहे थे। पीछे भगवान की सवारी। जुलूस मेला मैदान पहुंचा। यहां लक्ष्मण मेघनाद का रोमांचक युद्ध हुआ। इस दौरान कमेटी के संजय जायसवाल, रमेश शर्मा, बच्चा कुशवाहा, राकेश जायसवाल, पवन शर्मा, आदि लोग रहें। इस दौरान पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें