महाविद्यालय में अंतर विद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवे दिन हुआ आयोजन

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी/डॉ. ए. एच. रिजवी पी. जी. कॉलेज करारी के प्रबंधक कर्रार हुसैन रिजवी के मार्गदर्शन में दिनांक 15 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार से महाविद्यालय के मैदान में अंतर विद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है l


महाविद्यालय के खेल समन्वयक डॉ. मोहित त्रिपाठी एवं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. मदन मोहन मिश्र ने बताया कि आज प्रतियोगिता के पांचवे दिन कुल चार मैच खेले गए lआज सुबह 09:30 बजे से रिजवी कॉलेज के मैदान में भवंस मेहता विद्या आश्रम, भरवारी एवम रियाज इंटर कॉलेज, उखैयाखास करारी, कौशाम्बी के बीच प्रथम मैच खेला गया l भवंस मेहता विद्या आश्रम, के कप्तान मुदासिन अहमद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया l रियाज इंटर कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए 57 रनों का लक्ष्य रखा जवाब में भवंस मेहता विद्या आश्रम, 9 विकेट पर 48 रन ही बना सकी l रियाज इंटर कॉलेज, उखैयाखास, करारी ने 8 रनों से मैच जीत लिया l रियाज इंटर कॉलेज,के मोहित कुमार को मैच की मुख्य अतिथि श्रीमती मंतसा हबीब ने उनके उत्कृष्ट खेल के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया, जिन्होंने 21 रन बनाये और एक विकेट लेते हुए एक रन आउट भी किया l
आज का दूसरा मैच महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज,अलामचंद एवम जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, सरसावा के बीच खेला गया lजवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, सरसावा के कप्तान मोहम्मद आमिर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया l महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज,अलामचंद ने पहले बैटिंग करते हुए आठ ओवर में चार विकेट पर 89 रनों का लक्छ रखा l जवाब में जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, सरसावा कुल 32 रन ही बना सकी l महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज,अलामचंद ने 57 रनों से मैच को जीत लिया l महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज,अलामचंद के सनी कुमार को मैच के मुख्य अतिथि सहायक आचार्य श्री सुनील अग्रहरि के द्वारा उनके उत्कृष्ट खेल के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया, जिन्होंने दो ओवर में पांच विकेट लिए और 16 रन बनाए l
आज का तीसरा मैच जिला पंचायत इंटर कॉलेज,पश्चिम शरीरा एवम करारी इंटर कॉलेज, करारी, कौशाम्बी के बीच खेला गया l जिला पंचायत इंटर कॉलेज, पश्चिम शरीरा के कप्तान मोहम्मद तौहीर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया l जिला पंचायत इंटर कॉलेज, पश्चिम शरीरा 8 ओवर में 46 रन ही बना सकी l जवाब में करारी इंटर कॉलेज,करारी ने 50 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया l करारी इंटर कॉलेज,करारी के छोटन को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए आज के मैच की मुख्य अतिथि श्रीमती गुलनाज नकवी के द्वारा मैन ऑफ द मैच दिया गया l जिन्होंने दो ओवर में 15 रन देखकर चार विकेट लिए l
आज का चौथा मैच धर्मादेवी इण्टर कॉलेज, अजुवा एवम डॉ. रिज़वी स्प्रिंग फ़ील्ड स्कूल, करारी कौशाम्बी के बीच खेला गया । डॉ. रिज़वी स्प्रिंग फ़ील्ड स्कूल, करारी कौशाम्बी के कप्तान मोहम्मद तौफीक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लेते हुए 8 ओवर में 9 विकेट पर 72 रन बनाएं जवाब में धर्मादेवी इण्टर कॉलेज, अजुवा 22 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l डॉ. रिज़वी स्प्रिंग फ़ील्ड स्कूल, करारी कौशाम्बी ने 50 रनों से मैच को जीत लिया lडॉ. रिज़वी स्प्रिंग फ़ील्ड स्कूल, करारी कौशाम्बी के मोहम्मद कुबैब को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए आज के मैच की मुख्य अतिथि डॉ. शैल भारती के द्वारा मैन ऑफ द मैच दिया गया l जिन्होंने दो ओवर में 6 रन देखकर तीन विकेट लिएlआज के चारों मैच के अंपायर विवेक कुमार और वैभव रहे एवं प्रीतम कुमार के द्वारा मैच की स्कोरिंग की गई l इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विद्वान शिक्षक उपस्थित रहे

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें