कौशाम्बी सन्देश कुंदन द्विवेदी
चायल, कौशाम्बी/ बताते चले की परंपरागत तरीके से हो रहे सैकड़ो वर्ष पुराने से ग्राम समसपुर में मेला एवं दंगल का आयोजन किया


जाता रहा इस वर्ष 18 अक्टूबर को मेला एवं 19 अक्टूबर को पहला दिन दंगल बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ आज के दंगल के मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिरीक्षक आईजी साहब श्री लाल जी शुक्ला रहे दंगल में थाना चरवा की फोर्स एवं थाना सराय अकिल की फोर्स ड्यूटी पर मुस्तैद रही किसी भी तरह की कोई अशांति का माहौल नहीं रहा बहुत ही बढ़िया तरीके से थाना चरवा के इंस्पेक्टर श्री जगदीश कुमार के नेतृत्व में शांति व्यवस्था पूरी तरह से बनी रही दंगल का आयोजन ब्राह्मण समाजसेना के अगवा श्री सोमप्रकाश मिश्रा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री आशीष कुमार पांडे रहे दंगल में आए हुए क्षेत्रीय जनता एवं अतिथियों का दंगल कमेटी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तथा मुख्य अतिथि आदरणीय लालजी शुक्ला जी को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दंगल स्थल पर पहुंचते ही क्षेत्रीय जनता द्वारा माननीय मुख्य अतिथि लाल जी शुक्ला के समर्थन में जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया गया। दंगल की व्यवस्था बहुत ही बढ़िया और चाक चौबंद थी। आज दंगल का कार्यक्रम पूरी शांति माहौल में समाप्त हुआ और कल दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को दंगल का दूसरा दिन है। कल भी दूर-दराज से पहलवानों का आगमन होगा तथा पहलवानों को बढ़िया से बढ़िया पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
