प्रधानमंत्री जी के प्रोत्साहन से किसानों को होगा अधिक फायदा- जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी। जनपद के मुख्यालय स्थित डायट मैदान में गुरुवार को मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन सम्पन्न हुआ।

जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर रही व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य रहे। जिलाध्यक्ष ने प्रदर्शनी में आए किसानों को सम्बोधित किया की देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारत सरकार के प्रोत्साहन के बाद आयुर्वेदिक सुपर फूड के रूप में मिलेट्स यानी मोटा अनाज दुनिया भर की पसंद बनाता जा रहा है। मिलेट्स मेला एक ऐसा आयोजन है जो मिलेट्स (छोटे अनाज) की खेती , प्रसंस्करण और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है यह मेला किसानों, व्यापारियों,और उपभोक्ताओं को एक मंच पर लाता है ताकि वे मिलेट्स के बारे जानकारी साझा कर सकें और इसके लाभों को समझ सकें। मिलेट्स के तमाम तरह के फायदे है जैसे मिलेट्स के प्रसंस्करण और मार्केटिंग को बढ़ावा देना, उपभोक्ताओं को मिलेट्स के लाभों के बारे में जागरूक करना, किसानों को मिलेट्स की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और ऐसी प्रदर्शनी के आयोजनों से मिलेट्स की खेती को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक सतेंद्र तिवारी, व तमाम कृषि वैज्ञानिक व भारी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें