कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के कैंपस में दिनांक 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग

प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ जिसमें प्रयागराज मंडल से चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें रुद्र फाउंडेशन कौशांबी की जानवी केसरवानी ने गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई अर्थात नेशनल के लिए चयनित हुई वही सत्यम सिंह ब्रॉन्ज मेडल, सार्थक नारायण पांडे ब्रॉन्ज, मेडल सामर्थ नारायण पांडे, ब्रोंज मेडल ,वंश यादव ब्रॉन्ज, मेडल साक्षी आर्य ब्रॉन्ज मेडल, खुशी पटेल ब्रॉन्ज मेडल एवं शिल्पा यादव सिल्वर मेडल, सूची पाल सिल्वर मेडल, जीतकर प्रयागराज मंडल का ही नहीं बल्कि अपने क्षेत्र एवं जनपद कौशांबी का भी नाम रोशन किया। सभी खिलाड़ियों को कौशांबी जनपद के क्रीड़ा सचिव श्याम लाल ने बधाइयां दी एवं जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर सच्चिदानंद यादव ने बहुत ढेर सारी बधाइयां दी। वही रुद्र फाउंडेशन की अध्यक्ष अनामिक त्रिपाठी ने इस जीत को नए परिवर्तन की ओर अग्रसर करते हुए यह बताया कि यह न केवल रुद्र फाउंडेशन की जीत है बल्कि यह पूरे क्षेत्र एवं कौशांबी जनपद की जीत है इसमें पीटीआई के साथ-साथ बच्चों के अथक प्रयास तथा गार्जियन के संपूर्ण समर्पण का परिणाम है। फाउंडेशन के तकनीकी प्रबंधक अंजनी कुमार त्रिपाठी ने नेशनल के लिए हुई चयनित जानवी केसरवानी की जीत को उनके कठिन परिश्रम तथा पीटीआई के कुशल मार्गदर्शन को उत्कृष्ट बताया साथ ही साथ सभी मेडल प्राप्त किए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी साथ ही साथ उन्होंने कहा की यह उपलब्धि पूरे कौशांबी जनपद के लिए आमूल चूल परिवर्तन लेकर आएगी और राष्ट्रीय स्तर में भी कौशांबी जनपद एवं रुद्रा फाउंडेशन के बच्चे पूरे भारत में अपना परचम लहराएंगे।
