हमेशा शोषितों, वंचितों और कमेरों की लड़ाई लड़ते रहे डॉ सोने लाल पटेल प्रीतम पटेल
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी गरीबों, मजदूरों व कमेरों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले सामाजिक न्याय एवं मानवतावादी विचारक डॉ० सोनेलाल पटेल के 15 वें परिनिर्वाण दिवस पर मनौरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

समाज सेवी प्रीतम पटेल ने कहा कि डाक्टर सोने लाल पटेल दबे, कुचले, शोषित वंचित कमेरा वर्ग के उत्थान के लिए उनका जीवन संघर्ष हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व वंचितों ,कमेरा समाज की लड़ाई लड़ते रहे। अपना दल संस्थापक डाक्टर सोने लाल पटेल श्रद्धांजलि समारोह में समाज सेवी प्रीतम पटेल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि डॉ० सोने लाल पटेल व्यवस्था परिवर्तन, दूसरी आजादी, आर्थिक आजादी, मतदाता पेंशन, कृषि आयोग के गठन, कृषि को उद्योग का दर्जा दिलावाये जाने, सदियों से पिछाड़े गये कमेरा समाज को हक-हकूक दिलवाने के लिए
आजीवन संघर्षरत रहे। डॉक्टर पटेल सामाजिक न्याय व समता मानवतावादी विचारक, कमेरों, वंचितों शोषितों के मसीहा एवं व्यवस्था परिवर्तन के क्रांतिवीर सोने लाल पटेल ने शोषितों के हक हुकूक के लिए लड़ाई लड़ते रहे।
वे देश की दोहरी शिक्षा नीति को समाप्त कर एकहरी शिक्षा नीति के समर्थक थे श्रद्धांजलि समारोह में दिरगज कोरी, जावेद आलम सिद्दीकी,, शैलेन्द्र पटेल, सतीश कुमार, सनाउल इस्लाम, अरुण कुमार,हरिश्चन्द्र ,विनोद कुमार ,मैकूलाल ,आदि लोग मौजूद रहे।
