स्व. माहेश्वरी प्रसाद पटेल की स्मृति में दंगल का सफलता पूर्वक आयोजन हुआ
कोखराज कौशांबी/सिराथू तहसील के खोजवापुर ग्राम पंचायत में 15 अक्टूबर को ऐतिहासिक दंगल व मेला का आयोजन स्वर्गीय माहेश्वरी प्रसाद पटेल की स्मृति में किया गया


आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र रहे मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार उपस्थित रहे संचालन थानेश्वर सिंह ने किया दंगल व मेला में फाइनल कुश्ती प्रथम दिन चीता पहलवान पंजाब व प्रमोद महोबा के बीच हुई जिसमें चीता पहलवान विजई रहे दूसरी कांटे की कुश्ती नीरज गुलामीपुर एवं रामदास अयोध्या के बीच कांटे की हुई दंगल व द्वितीय अंतिम दिन कुश्ती विजेता आकाश तिवारी बमरौली ने जितेंद्र पहलवान दिल्ली को हराकर चैम्पियनशिप बने दंगल में दूर दराज व अन्य राज्य के लगभग 25 पहलवानों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया मौके मेला प्रभारी व थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता भी अपनी टीम के साथ सख्ती से मुस्तैद रहे
