चौकी प्रभारी के स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई, माला पहनाकर किया गया विदा

 

विदाई समारोह में पुलिस कर्मियों के आंखों से छलके आंसू प्रभारी कमलेश कुमार यादव भी हुए भावुक

कौशाम्बी संदेश

मंझनपुर। थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के अषाढ़ा चौकी प्रभारी कमलेश कुमार यादव का स्थानांतरण होने पर रविवार को स्टाफ के लोगों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही नए चौकी प्रभारी का किया गया। स्वागत। विदाई समारोह में पुलिस स्टाफ सहित पत्रकार व क्षेत्रीय लोग सम्मिलित होकर अषाढ़ा चौकी प्रभारी कमलेश कुमार यादव को माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ-साथ वहां मौजूद सभी की आंखें नम रही। वह करीब पांच महीने पहले अषाढ़ा चौकी प्रभारी बनकर आए थे। लगातार क्षेत्र के लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण किया। सभी वर्गों के त्योहारों को भी सभी के सहयोग से सम्पन्न कराया। उनका स्थानांतरण जनपद के ही थाना कोखराज में हुआ है। लोगों ने प्रभारी कमलेश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए बताया कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है। सभी को सम्मान दिए। पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य किए। क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रधानपति बच्चा सिंह क्षेत्र के सम्मानित लोग एवं पत्रकार मो0 शाहिद, संजीव कुमार, वीरेंद्र शर्मा, पुलिस स्टाफ सुशील कुमार, भगत सिंह, आशीष,आदि लोग मौजूद रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें