विसर्जन वाले रास्तों पर भक्तो ने हलवा,दमालु,खीर,शरबत,कोल्ड ड्रिंक,छोला चावल,पकौड़ा आदि का प्रसाद किया वितरित
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी/मूरतगंज ब्लॉक अंतर्गत कई गांवों कस्बे सहित पूरे जिले में नौ दिनों तक नवदुर्गा की मूर्ति स्थापना के पश्चात शनिवार को विसर्जन के लिए ले जाया गया,विसर्जन के पूर्व धूमधाम से नवदुर्गा मूर्तियों का भ्रमण किया गया,इस दौरान सभी भक्त डीजे की धुन पर झूमते नाचते दिखे।



एसडीएम चायल व सीओ चायल मनोज कुमार रघुवंशी व संदीपन घाट थाना प्रभारी ब्रिजेश करवरिया व मूरतगंज चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह व नगर पालिका परिषद भरवारी लिपिक बब्लू गौतम मूरतगंज पक्का तलाब में शांति व्यवस्था में मूर्ति विसर्जन कराया व भारी पुलिस मौजूद रही व मूरतगंज बजार में जगह जगह प्रशाद वितरण किया व भंडारे के उपलक्ष्य में बन रहे प्रशाद के पास साफ सफाई रखने और शांति पूर्ण व्यवस्था के साथ विसर्जन को कहा और विभिन्न गांवों व कस्बा बाजार गांव के साथ साथ मूरतगंज ब्लॉक में सैकड़ो स्थानों पर नवदुर्गा की मूर्तियों की स्थापना की गई थी,जिसका शनिवार को विसर्जन किया जाना है,विसर्जन के पूर्व नवदुर्गा की मूर्तियों को स्थापना स्थल से चिन्हित तालाब तक ले जाया गया,इस दौरान मूर्तियों के साथ चल रहे डीजे की धुन पर भक्त जमकर थिरके विसर्जन वाले रास्तों पर भक्तो ने हलवा,दमालु,खीर,शरबत,कोल्ड ड्रिंक,छोला चावल,पकड़ा आदि का प्रसाद सभी भक्तो को वितरित किया।इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त रही।
