कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला
कड़ा,कौशाम्बी। अलीपुरजीता में गुरुवार को दो दिवसीय 26 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024- 25 का समापन हो गया।समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केशरवानी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शेषकुमार पाल व चन्द्र भूषण पांडेय ने किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल बहादुर मिश्रा ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत सम्मान करते हुए उनका आभार जताया।प्रथम दिवस की भांति द्वितीय दिवस में भी प्रतियोगियों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला।द्वितीय दिवस विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुईं जिसमें बालक उप कनिष्ठ वर्ग डिस्कस थ्रो में शीतल यादव प्रथम, मो शोएब द्वितीय व मो मेराज तृतीय, ऊंची कूद में नीरज प्रथम, अनूप द्वितीय व आशीष तृतीय, बालक कनिष्ठ वर्ग जैवलिन में नीरज प्रथम, जितेंद्र द्वितीय व मुकेश तृतीय, 300 मीटर दौड़ में मानसिंह प्रथम, बृजेश द्वितीय व रामभवन तृतीय, वाकरेस में अरविंद प्रथम, लालचंद्र द्वितीय व हिमांशु तृतीय, हैमर थ्रो मे आदित्यराव प्रथम, इंदर द्वितीय व सचिन तृतीय, डिस्कस थ्रो में अनुज प्रथम, हर्षबहादुर द्वितीय व साहिल तृतीय, ऊंची कूद में राहुल प्रथम, शुभम द्वितीय व अंदीप तृतीय, बालिका कनिष्ठ वर्ग त्रिकूद में गुनगुन प्रथम, छाया द्वितीय व मोनिका तृतीय, वाकरेस में मोनाली प्रथम, मेनका द्वितीय व मानसी तृतीय, 300 मीटर दौड़ में अंजू प्रथम, मोनी द्वितीय व राधा तृतीय, हैमर थ्रो में तमन्ना प्रथम, रीना द्वितीय व माही तृतीय, बालिका उप कनिष्ठ वर्ग डिस्कस थ्रो में सुषमा प्रथम, संजना द्वितीय व पूजा तृतीय, ऊंची कूद में करिश्मा प्रथम, अंजली द्वितीय व अंजली सेकंड तृतीय,बालिका वरिष्ठ वर्ग शाटपुट में शिवानी प्रथम, सुलेखा द्वितीय व पिंकी तृतीय, पैदल चाल में कोमल प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व शिखा तृतीय, हैमर थ्रो में लवली प्रथम, सुलेखा द्वितीय व पिंकी तृतीय, ऊंची कूद में किमराय प्रथम, निर्मला द्वितीय व शिखा तृतीय, बालक वरिष्ठ वर्ग ऊंची कूद में सूर्या प्रथम, रामबाबू द्वितीय व विनय तृतीय, वाकरेस में सुखेन्द्र प्रथम, महावीर द्वितीय व विपिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने खेल ध्वज उतारकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर धीरेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, रामकिरण त्रिपाठी, रमेश साहू, लाल बिहारी पंडा, शैलेश गुप्ता, अखिल प्रताप सिंह, सुनील सिंह, श्यामलाल मौर्य, संतोष शुक्ला सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
