दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरुक,बताए हेल्पलाइन नंबर
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत कौशाम्बी पुलिस विभाग की ओर से कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है

। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बेटियों को प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं व सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा मंझनपुर में छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया। तथा उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों अथवा थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 वन स्टाप सेन्टर, तथा (8) 112 पुलिस आपात कालीन सेवा आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साइबर अपराध/फ्रॉड और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान महिला आरक्षियों द्वारा छात्राओं को पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर भी मौजूद रहे।
