दुर्गापूजा पंडालों में पहले दिन हुई शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना

दुर्गापूजा पंडालों में पहले दिन हुई शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना

कौशाम्बी संदेश राहुल यादव

कौशाम्बी। करारी कस्बे में वृहस्पतिवार को नवरात्र के प्रथम दिन सभी पूजा पंडालों व मंदिरों के अलावा घरों में कलश की स्थापना की गयी। प्रथम दिन भक्तों ने शैलपुत्री स्वरूप की विधि विधान से पूजा की। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया है।

करारी कस्बे के सोनारन, रामलीला मैदान, नगर पंचायत प्रांगण, नेता नगर, गड़ही पर, अशोक नगर मोहल्ले में दुर्गापूजा पंडाल लगाया गया है। जहां पर श्रद्धालुओं ने प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ देवी के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की। मान्यता के अनुसार मां शैलपुत्री हिमालयराज की पुत्री हैं। मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार मां शैलपुत्री चंद्रमा को दर्शाती हैं। मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना करने से चंद्र दोष से मुक्ति भी मिलती है। वहीं नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। पंडित राजन प्रसाद मिश्र ने बताया कि ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली मां ब्रह्मचारिणी की उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम में वृद्धि होती है। इस मौके पर गनेश वर्मा, उमेश वर्मा, खुशबू वर्मा, मोनू वर्मा, पंकज वर्मा, अमन ,अमित,विनय ऋषि,मुकेश ,ज्ञानू शर्मा, सचिन, हरिश्चंद्र चौरसिया, कपिल जायसवाल, अंकुश गुप्ता आदि रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें