कौशाम्बी: ज़मीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला

कौशाम्बी: ज़मीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला

कौशांम्बी संदेश पारस अग्रहरि

कौशाम्बी जिले के सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के आज़ाद नगर बुद्धपुरी में ज़मीन के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मोहम्मद आवेश पुत्र हबीबुल्ला (उम्र 35 वर्ष) पर घात लगाकर धारदार हथियार और बंदूक के बट से जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों में अफजल अली, मोहम्मद ताज (पुत्रगण हकीमुल्ला) और वसीरुल्ला (पुत्र अनवर अली) शामिल थे, जो पहले से घात लगाए बैठे थे।

यह घटना तब घटी जब आवेश सुबह करीब 6 बजे मस्जिद से नमाज़ अदा कर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचे, हमलावरों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले में आवेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। उनकी पत्नी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे हमलावर अपनी लाइसेंसी बंदूक छोड़कर मौके से फरार हो गए।
मोहल्ले के लोगों की मदद से घायल आवेश को करन चौराहा स्थित संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, आवेश के सिर पर चाकू के गहरे घाव हैं और उनके दोनों हाथों व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। सराय अकिल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि घायल की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन जांच कर रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें