चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार घायल
कौशाम्बी संदेश
कौशांबी/ मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास बुधवार की शाम को बाइक सवार दिलीप कुमार सरोज पुत्र चंद्र भान निवासी टेवा को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी है जिससे बाइक सवार दिलीप कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर घायल हो गए हैं

मामले की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके और पहुंचे और पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दिलीप कुमार को इलाज के लिए एम्बुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया है जहां उसका इलाज चल रहा है दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है
