शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडालों में समुचित व्यवस्था के नगर अध्यक्ष ने कसी कमर
कौशाम्बी संदेश राहुल यादव
करारी। 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का आरंभ हो रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत करारी कस्बा में 10 स्थानों पर मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित होगी। दुर्गा पूजा पंडालों व आप पास साफ सफाई ,चूने का छिड़काव खराब पड़ी मरकरी लाइट, पानी की व्यवस्था हो इसके लिए सोमवार को समाजसेवी गनेश वर्मा ने नगर पंचायत करारी के नगर अध्यक्ष शमशाद बख्श से कार्यालय में मिलकर शिकायती पत्र दिया है।

शिकायत पत्र को गंभीरता को लेते हुए उन्होंने तत्काल संबंधित कर्मचारियों की बैठक बुलाई और सभी को नवरात्र शुरू होने से पहले दुर्गा पूजा पंडाल व आप पास साफ सफाई करवाने के लिए कहा साथ ही कहा की खराब हुई मरकरी को दुरुस्त करवाया जाए। समस्त पूजा पंडालों में प्रतिदिन आर ओ का पानी रखवाने का निर्देश दिया। नगर अध्यक्ष शमशाद बख्श की इस पहल की चर्चा नगर में चहुओर है।
