एक पखवाड़े में मेडिकल कॉलेज को करें हैंडओवर

एक पखवाड़े में मेडिकल कॉलेज को करें हैंडओवर

कौशाम्बी संदेश शैलेंद्र द्विवेदी

कौशाम्बी। राजकीय मेडिकल कॉलेज को स्वास्थ्य विभाग के हवाले करने के लिए जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें डीएम ने स्पष्ट किया कि एक पखवारे के भीतर मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर कर दे। जिससे लोगों को आपेक्षिक सुविधा मिलने लगे। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड प्रथम एवं लोक निर्माण विभाग प्रयागराज के अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज की तैयारियों एवं हैण्डओवर किये जाने के सम्बन्ध में बैठक किया। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में सभी तैयारिया पूर्ण कराकर 15 दिन के अन्दर हैण्डओवर कराना सुनिश्चित करें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें