मानक पर खरा न उतरने पर चार निजी अस्पताल सीज
कौशाम्बी संदेश शैलेंद्र द्विवेदी
कौशाम्बी। मंझनपुर मुख्यालय स्थित कई निजी अस्पतालों की जांच टीम के सदस्यो द्वारा की गई । इनमें कई अस्पताल मानक पर खरे नहीं उतरे। इसकी वजह से चार अस्पतालों को चीज कर दिया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर मंझनपुर एसडीएम समेत अन्य अधिकारी ने गुरुवार को कई अस्पतालों का निरीक्षण किया जिसमें भवन का नक्शा न पास होना, अस्पतालों में पैनल के डॉक्टरों का न मिलना, साफ सफाई की अनुचित व्यवस्था, अन अटेंडेड मरीज, बिना रजिस्ट्रेशन के संचालन, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना चलने वाले और कई अस्पतालो के बेसमेंट में संचालित होने जैसी कई कमियां उजागर हुई। उक्त का संज्ञान लेते हुए कौशांबी के सीएमओ द्वारा प्रशासन के सहयोग से चार अस्पतालों यथा विष्णु, वात्सल्य, राफिया एवं एनजीएम हॉस्पिटल को सीज किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदर एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
