बरीपुर ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिली भगत से गांव में नहीं हो रहा विकास

*बरीपुर ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिली भगत से गांव में नहीं हो रहा विकास*

*गाँव मे अधूरा शौचालय बना खंडक*

*कौशांबी संदेश रिपोर्टर अमित कुशवाहा*

कौशांबी जिले के ग्राम बरीपुर तहसील सिराथू थाना कोखराज में ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने गांव में शौचालय न बनवाने की कसम खा ली है।पूरे गांव में आधा अधूरा शौचालय बने लगभग कई वर्ष हो रहा है।जिम्मेदारों प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की उदासीनता के चलते स्वच्छ भारत मिशन का मकसद पूरा नहीं हो पा रहा है

। ग्रामीण बाहर शौच जाने को मजबूर हैं। बरीपुर की ग्राम पंचायत में कई वर्षो से अधूरा पड़ा है शौचालय। ग्रामीणों को योजना का नहीं मिल रहा लाभ, ग्रामीण बाहर शौच जाने को हुए मजबूर। ग्रामीणों का कहना है। शौचालय मात्र शो पीस के लिए बना है। ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ऐसे ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी क्यों साध कर बैठे है। जहां गांव के लोगो का कहना है कि प्रधान के कार्यों के खिलाफ कुछ नही बोलेंगे क्योंकि वो बहुत दूसरे किस्म के लोग है। अगर जिलाधिकारी महोदय बरीपुर ग्राम सभा में हो रहे भ्रष्टाचार को निष्पक्षपूर्वक कार्यों की जांच करवाए तो ग्राम सभा की खुल जाए पोल।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें