न ओटीपी न मैसेज फ्राड ठगों ने कंपनी के वायलेट अकाउंट से रुपया किया गायब

कौशाम्बी संदेश ब्यूरो

कौशांबी। ठगो ने बड़ा गजब गजब का खेल खेल रहे हैं पहले लोगों को फोन करते थे फिर मैसेज करते थे ओटीपी जाता था लोगों से पूछ लेते थे और उनके खातों से रुपए और पैसों को गायब कर देते थे 28 अगस्त 2024 को ठगो ने एक नया तरीका अपना कर कंपनी के वायलेट अकाउंट से 24500 रूपए एमकेटी -20 कंपनी का अकाउंट आईडी बनाकर बिना ओटीपी बिना मैसेज के पासवर्ड को चेंज कर वायलेट अकाउंट का ₹24500 निकालकर हड़प लिया।

ताजा मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 शहीद सोहनलाल नगर के गणेश नगर मोहल्ला निवासी गणेश प्रसाद पुत्र दशरथ लाल वैश्य धानू पे कंपनी की एमके आर 1032 को लेकर 4 वर्ष से चला रहे थे लेकिन ऐसा ठगी कभी नहीं हुआ था । 28 अगस्त 2024 को 6:56 पर आईडी का पासवर्ड चेंज कर एमकेटी -20 ने अपना पासवर्ड बनाकर 24500 वायलेट अकाउंट से पैसा निकाल लिया । जो भारतीय स्टेट बैंक के खाता संख्या 41 76 2117 609 आईएफएससी कोड एसबीआईएन 00 50 731 जिसका नाम नेहा सो कर रहा है जो दिल्ली के भारतीय स्टेट बैंक शाखा बता रहा है वही धानूपे कंपनी के लोगों से मोबाइल के जरिए बात किया गया तो कुछ बोलने को तैयार नहीं ऐसा लग रहा है कि धानूपे कंपनी के लोगों को साप सूंघ गया हो कुछ न बोलने के कारण ऐसा महसूस हो रहा है कि धानूपे कंपनी के लोगों की मिली भगत है ऐसे में सभी लोग कंपनियों के अकाउंट को बंद करें नहीं किसी दिन लाखों रुपए का शिकार हो सकते हैं क्योंकि एमकेटी – 20 के लोगों के द्वारा धानूपे कंपनी के आईडी से फ्रॉड किया गया है। पीड़ित ने 1030 पर फोन के जरिए साइबर सेल को बताकर शिकायत दर्ज कर दी है और साइबर थाना मंझनपुर को लिखित तहरीर के साथ पांच बार में किए गए ट्रांजैक्शन का विवरण की छाया प्रति संलग्न कर ठगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायती पत्र दिया है साइबर थाना मंझनपुर की पुलिस ने जल्द से जल्द ठगो का पता लगाकर धनराशि वापस कराने का आश्वासन दिया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें