हत्या के मुक़दमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के मुक़दमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। थाना पिपरी पुलिस ने बुधवार को हत्या के मुक़दमे में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बॉस का डंडा भी बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बलराम सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा 23.अगस्त.को शेरगढ़ में हुए हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त चन्द्रभान पुत्र स्व0 रामेश्वर प्रसाद गौतम निवासी शेरगढ़ को ग्राम शेरगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01बॉस का डंडा बरामद किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें