सीएमओ ने संक्रामक बीमारी से पीड़ित मरीजों का जाना हाल
कौशाम्बी संदेश शैलेंद्र द्विवेदी
कौशाम्बी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा क्षेत्र के ग्राम सभा धूरी में कई दिनों से संक्रामक बीमारी फैली हुई है। उल्टी दांत से पीड़ित कई लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को सीएमओ ने गांव का भ्रमण किया और संक्रामक बीमारी से पीड़ित मरीजों का हाल भी जाना।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार ने मंगलवार को नेवादा ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम घूरी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारीडॉ अजय कुशवाहा एवं सीएचसी चायल के अधीक्षक डा
ललिता सिंह भी मौजूद थे। ग्राम में नेवादा पीएचसी की रोस्टरवार चिकित्सक की टीम तथा सभी आशा, आशा संगिनी भी उपस्थित थी । इसके साथ ही जनपद स्तरीय संक्रामक रोग नियंत्रण टीम भी मौजूद रहकर निरोधात्मक कार्य कर रही थी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने गाँव के लोगों को हाथ धोने, क्लोरिन का प्रयोग तथा ओआर एस घोल बनाने के संबंध में जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि एक मरीज जो उल्टी दस्त से ग्रसित था,उसे 108 एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी सराय अकिल संदर्भित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम कल से ही गाँव में कैम्प किए हैं, मरीजों का इलाज व आवश्यकतानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल एवं चायल में संदर्भित कर रहे हैं। इस समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल में 14 मरीज तथा चायल पर 3 मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं एवं स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टीम के साथ ग्राम का निरीक्षण किया गया। गांव में साफ सफाई के साथ ही जलजमाव के निकासी का कार्य किया जा रहा है। पूरे गांव में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
