ग्राम निधियावां में हुयी मारपीट की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार

कौशाम्बी संदेश संवादाता

जनपद कौशांबी: जिले में दिनांक 23.08.2024 को थाना कोखराज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम निधियावां में दो पक्षों के बीच कहासुनी व मारपीट हो गयी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 271/24 धारा 115(2)/131/351(3) बीएनएस व 3(2)5क/3(1)ध एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था

पुनः आज दिनांक 24.08.24 को सुबह वादी मुकदमा विजय लाल व उनके परिवार के लोग कल की घटना को लेकर विपक्षीगण के घर जाकर उलाहना देते हुये इलाज कराने हेतु कहा गया तो विपक्षीगणों द्वारा मारपीट करते हुये फायरिंग की गयी । घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया व सम्बन्धित को तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । घटना के सम्बन्ध में थाना कोखराज पर मु0अ0सं0 272/24 धारा 109/352 बीएनएस व 3(2)5/3(1)ध एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में थाना कोखराज पुलिस प्र0निरी0 इन्द्रदेव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. बृज बिहारी पाण्डेय पुत्र स्व0 भगवानदीन पाण्डेय 2. अजायब लाल पाण्डेय पुत्र स्व0 भगवानदीन पाण्डेय निवासी निधियावां थाना कोखराज जपनद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें