झंडा गिरते ही बना तमाशा खूब उड़ी खिल्ली*
कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय
*कौशाम्बी।**स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में ध्वजारोहण करने कौशांबी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर पहुंचे थे। ध्वजारोहण के दौरान कौशांबी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर ध्वजारोहण नहीं कर सके। डोरी खींचते ही झंडा टूट के नीचे गिर गया। आखिर कैसी व्यवस्था ध्वजारोहण के लिए की गई थी कि झंडा टूटकर गिर गया और ध्वजारोहण नहीं हो सका। झंडा टूट कर गिरने के बाद खूब तमाशा बना खूब खिल्ली उड़ी। मंच पर बड़े-बड़े भाषण देते हैं कि झंडा झुकने नहीं देंगे झंडा गिरने नहीं देंगे झंडा ऊंचा रहे हमेशा लेकिन पूर्व सांसद के द्वारा झंडा की डोरी खींचते ही झंडा टूटकर गिर गया है। मामले को अभी तक अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया है और झंडा टूट कर गिरने के मामले में किसका दोष है उस पर मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया है।

