विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने भारत को अखंड बनाने का लिया संकल्प
कौशाम्बी संदेश ब्यूरो प्रमुख
कौशाम्बी । विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने ओसा स्थित एक गेस्ट हाउस में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। इसमें आजादी के एक दिन पूर्व यानी 14 अगस्त 1947 की रात किए गए भारत के टुकड़ों को पुनः जोड़ने को लेकर मंथन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद हिंदू संगठन ने भारत को अखंड बनाने का संकल्प भी लिया।
बुधवार को ओसा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी तो मिली, लेकिन इसमें भी कुछ लोगों ने सियासत की है। देश को आजाद कराने के लिए जिन शहीद सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान किया था उनका सपना सरकार नहीं हुआ। आजादी के एक दिन पूर्व भारत के दो टुकड़े कर दिए गए। जिसमें से एक हिस्सा पाकिस्तान है। देश को खंडित होने के बाद पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं के साथ अत्याचार किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अपने कविता के माध्यम से संदेश भी दिया है। आज़ादी अभी अधूरी है, कैसे उल्लास मनाऊं मैं
सपने सच होने बाक़ी हैं, राखी की शपथ न पूरी है। कहा कि भारत को अखंड बनने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा जातियों का बंटवारा बाद में हुआ है। पहले हम हिंदू हैं भेदभाव व जात-पात को छोड़कर सभी हिंदू देश को अखंड बनाने का संकल्प लें जिससे भारत पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो। अजय पांडेय, विश्व हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष प्रयागराज ने कहा कि हिंदुओं को एक होकर आतंकवादियों से निपटना होगा। किसी भी हिंदू पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा देश को अखंड बनने के लिए पूरे भारत के हिंदू एक दिन आगे आएंगे संगठन हिंदुओं को जगाने का काम कर रहा है। अवधेश नारायण शुक्ला, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि 15 अगस्त वर्ष 1947 में अंग्रेजों ने देश को आजाद करके आजादी तो दी लेकिन 14 अगस्त को देश को खंडित कर दिया है। जबकि वीर सपूत देश का बंटवारा नहीं चाहते थे देश के उन वीर जवानों का सपना साकार करने के लिए भारत को अखंड बनाना हर हिंदू की जिम्मेदारी है। नीलमणि जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिंदू समाज को जागने के लिए महिम छेड़ दी है जल्द ही भारत को अखंड बनाने का सपना पूरा होगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक जायसवाल जिला संयोजक बजरंग दल, नरेंद्र साहू कोषाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, राजेंद्र पाल जिला सह मंत्री, रूपेंद्र शर्मा जिला गोरक्षा प्रमुख, वेद प्रकाश जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी से शशि कला, समर बहादुर जिला गो रक्षा प्रमुख, राजेंद्र कुमार अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

