करारी।महीने भर पूर्व नानी के यहां आई किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीढ़ी से पैर फिसलने पर किशोरी घायल हो गई थी। प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड दिया है। किशोरी की दादी ने मामा पर मार डालने का आरोप लगाई है। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करारी क्षेत्र के बंधूरी रसूली गांव के रहने वाले नफीस की ससुराल क्षेत्र के अमीन पुर सवरों गांव में हैं। 1 माह पूर्व नफीस की पत्नी गुलशन अपनी चौदह वर्षीय बेटी शकीना को लेकर अपने मायके आकर रह रही थी। बीती रात किसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान शकीना का पैर सीढ़ी से फिसल गया था। आनन फानन में परिजन ने शकीना को प्रयागराज के आनंद हॉस्पिटल , गुरु गोविंद हॉस्पिटल इसके बाद लाइफ लाइन हॉस्पिटल ले गए। लाइफ लाइन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शकीना ने दम तोड दिया है। शकीना के मौत को लेकर उसकी दादी फरदीना बानो ने शकीना के मामा वसीम पर मारने का आरोप लगाया है। थाना में तहरीर देते हुए फर्दीना ने पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम का भेज दिया है।
शकीना के पिता नफीस अरब देश में रहकर नौकरी करते हैं।शकीना दो भाइयों मोहम्मद कदीर ,मोहम्मद फैजान से छोटी थी।

