विद्युत विभाग की लापरवाही से करेंट की चपेट में आने से नव युवक की हुई मौत*

कौशांबी संदेश रिपोर्टर अमित कुशवाहा

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद गांव में बुधवार के दिन समय लगभग 3 बजे विद्युत विभाग के लापरवाही के कारण करेंट की चपेट से मोनू पुत्र हीरा लाल युवक की मौत हो गई। जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष जो सुमन देवी इंटर कॉलेज चकवान में कक्षा 9 में पढ़ाई करता रहा । मौके पर मौजूदा लोगो का कहना है की मोनू खंबे के पास घर के बाहर चबूतरा पर बैठा था । खंभा में करेंट उतर आया था जिससे मोनू करेंट की चपेट में आ गया और मौत हो गई।ग्रामीणों का कहना है की बिजली विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही है इसमें गुर्रा तार के होते हुए खंभे में अर्थिंग तार लगाने की क्या जरूरत है गूगल मैप कैमरा के द्वारा लिया गया फोटो आप देख सकते है की बिजली विभाग की कितनी बड़ी लापरवाही है । जब परिजन ने जेई से कॉल पे बात किया तो जेई बोले हमारे स्टॉप घटना स्थल पर पहुंच रहे है आप लोग प्रतीक्षा करे और लगभग 2 से 3 घंटे बीत जाने पर भी अभी तक कोई बिजली विभाग का कर्मचारी अभी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे जिससे विद्युत विभाग के प्रति ग्रामीणों में भारी रोज देखने को मिल रहा है और विद्युत विभाग के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में बिजली के खंभे में उतरने की संभावना न हो सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें