कौशाम्बी संदेश पारस अग्रहरि
कौशाम्बी। सराय सराय अकिल के ग्राम कनैली में सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में एक प्रेरणादायक घटना सामने आई। प्राथमिक विद्यालय कनैली में मतदान के दौरान, 64 वर्षीय बुजुर्ग श्री राम आश्रम प्रजापति, पिता खेताऊ, को कांस्टेबल रूपेन्द्र द्वारा सहायता प्रदान की गई। बुजुर्ग राम आश्रम प्रजापति ने मतदान केंद्र पर पहुंचने में कठिनाई महसूस की। ऐसे में, ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रूपेन्द्र ने उनकी मदद करते हुए उन्हें मतदान केंद्र तक पहुँचाया और मतदान प्रक्रिया में सहयोग किया।
इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी के इस नेक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस घटना ने साबित कर दिया कि चुनावों के दौरान पुलिसकर्मी सिर्फ सुरक्षा का ध्यान ही नहीं रखते, बल्कि जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं। पुलिसकर्मी का यह कदम अनुकरणीय है और इससे समाज में आपसी सहयोग और सद्भावना की भावना को और मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने इस कार्य को सराहते हुए इसे दूसरों के लिए प्रेरणादायक बताया। सराय अक़िल इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने ग्राम कनैली में पंचायत सदस्य के चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन और चुनाव आयोग की तत्परता के चलते मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

