11 से 13 अगस्त के बीच विधानसभावार कार्यकर्ता गांव गलियों में निकलेंगे यात्रा

कौशाम्बी संदेश संवादाता

कौशांबी। भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए 11 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा अभियान शुरू करने जा रहा है। इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में दी है। जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य के मुताबिक, वह तिरंगा अभियान के जरिए जनता तक पहुंचाने की कवायत कर रहे हैं। इससे राष्ट्रभक्ति जागृत करने में मदद मिलेगी।
जनपद में स्वतंत्रता समारोह को यादगार बनाने के लिए बीजेपी ने चार दिवसीय बृहद अभियान शुरू किया है। 11 अगस्त से 13 अगस्त के बीच पार्टी के कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम चलाएंगे। जिसमें कार्यकर्ता हर एक गांव गली मोहल्ले से गुजर कर तिरंगा व देश के स्वतंत्रता सेनानियों की याद को आम जनमानस में तरोताजा करेंगे।
12 से 13 अगस्त के बीच स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक व स्थलों की स्वच्छता एवं सफाई अभियान पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर चलाएंगे। इस दौरान बलिदान हुए शहीदों के स्थलों पर दिए भी जला जलाए जाएंगे। परिवार से मुलाकात कर उनका हाल एवं समस्या सुनी जाएगी।कार्यकर्ता नेता सेक्टर व बुध के पदाधिकारी शामिल होंगे
14 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर विभाजन विभित्सिका जुलूस जिला मुख्यालय मंझनपुर में निकलेंगे। इस दौरान पार्टी के बड़े नेता पूर्व विधायक व पूर्व सांसद शामिल होंगे। 15 अगस्त को पार्टी राष्ट्रभक्ति जागृत दिवस अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर तिरंगा यात्रा निकलेगी जिसमें पार्टी के समस्त कार्यकर्ता नेता सेक्टर व बुध के पदाधिकारी शामिल होंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें